Monday 12th of January 2026 01:56:59 PM

Breaking News
  • देवरिया में चला बुलडोजर,अवैध मजार ध्वस्त |
  • हिजाब पर फिर गरमाई सियासत प्रधानमंत्री पद को लेकर ओवैसी हिमंताशर्मा में तीखी जंग |
  • ईरान की अमेरिका और इजराईल को खुली धमकी ,ट्रम्प की गलती पड़ेगी भारी |
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 19 Dec 2021 5:39 PM |   764 views

समाचार-पत्र

दूर दूर शहर, नगर
देश दुनिया की खबर
हमें मिल जाता है
जब सुबह अखबार
वाला हमारे हाथ में
पेपर देकर जाता है।
समाचार पत्रों में अनेक
अंजान खबरो से हम
नितप्रति वाकिफ होते हैं
जहां हम पहुंच नही
सकते वहां का खबर
घर बैठे बैठे पाते है।
निशदिन पेपर पढने से
शिक्षा का भी विकास
हमारे भीतर होता है
लोगों की कहानी से
हमे आगे बढते रहने
की प्रेरणा मिलती है।
समाचार पत्र की एक
अलग ही दुनिया है
जिसमें यदि हम खो
जाए तो अद्भुत चीजें
एवं ,सूचनाएं हमें हर
रोज मिल जाती है।
इंटरनेट के ज़माने में
कदर लोग करते नहीं
समाचार पत्रों का मगर
हमें यह याद रहे हमेशा
समाचार पत्र ही सही
जानकारी हमें देता है।
अपने दिनचर्या में से
रोज थोडा सा समय
पेपर पढने के लिए
अवश्य ही देना चाहिए
समाचार पत्रो का हमे
सम्मान करना चाहिए।
Facebook Comments