Sunday 6th of September 2026 02:53:44 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 6 Dec 2021 4:33 PM |   1568 views

श्रद्धा सुमन हम चढ़ाएं

गेंदा, गुलाब, जूही,
चंपा- चमेली
परिजात, रातरानी,
रजनी – सुबेली
बनाकर माला महामानव को  पहिनाएं,
श्रद्धा सुमन हम चढ़ाएं
अपमान का जहर पीके,
अमृत दिया हमको
जीवन में बदलाव
स्वाभिमान मिला सबको
अंधकार मिटा रोशनी फैलाए
श्रद्धा सुमन हम चढ़ाएं
समता मूलक समाज की
स्थापना हो जाए
फिर से छूआ- छूत
इस धरा पर न आए
ऐसा संविधान देश का बनाए
श्रद्धा सुमन हम चढ़ाएं
बेटा और बेटियों में,
भेद नहीं करना
चलो सीना तान कर
अन्याय नहीं सहना
“नरेश” घर- घर दीप शिक्षा का जलाएं
श्रद्धा सुमन हम चढ़ाएं
भारत रत्न बाबा साहब
डॉ.आंबेडकर
दुनिया में नाम
ज्ञानवान सबसे बढ़कर
कोटि- कोटि नमन शीश हम झुकाएं
श्रद्धा सुमन हम चढ़ाएं
Facebook Comments