Tuesday 22nd of September 2026 04:48:20 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Nov 2021 4:46 PM |   770 views

दीपक ही जलाएं

 
है दीपावली तो दीपक जलाएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
माटी का दीपक प्रेम की बाती 
हर ओर जगमग यही अपनी थाती
 
पहचान त्रेता की सबको कराएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
न बिजली बत्ती ना कोई झालर 
साथ में केवल रीछ भालू बानर 
 
वापस अयोध्या राम वन से आए 
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
कुम्हार का दीया विश्वास का तेल 
जन जन का आपस मे इतना था मेल 
 
कुम्हारों को आज कभी ना रुलाएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
कतारों में दीपक ही दीपक जलें 
कहीं हाथ छुपकर अंधेरा मले
 
परम्पराएं भी आप ऐसे निभाएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
है दीपावली तो दीपक जलाएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
 
-डाॅ0 भोला प्रसाद आग्नेय
Facebook Comments