Tuesday 22nd of September 2026 11:38:17 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Oct 2021 5:09 PM |   797 views

कैंपस सेलेक्शन 26 अक्टूबर को होगा

                                ( फाइल फोटो )
देवरिया –  जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, के  परिसर में  26 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से निजी क्षेत्र की 07 कम्पनियों द्वारा विभिन्न रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन किया जाएगा।
 
प्रमुख कम्पनियों में कन्स्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इन्स्टीच्यूट, लार्सन एण्ड टुब्रो लि0, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी, गौरीशंकर सेवा संस्थान, भारत हैवेल्स इलेक्ट्रानिक मैनपावर, रोहित हाइब्रिड सिड्स प्रा०लि०, गाजीपुर, मेक आर्गेनिक इण्डिया, एक्सजेण्ट एक्वा प्रा०लि० आदि सम्मिलित होंगी।
 
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी  26 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जी०आई०टी०आई० कैम्पस, सलेमपुर रोड, देवरिया में अपने समस्त शैक्षिक योग्यता (आठवीं से स्नातक) एवं आयुसीमा (18 से 35 ) के अनुरूप साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
 
चयनित अभ्यर्थियों का मासिक वेतन लगभग रू0 8500-15500 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा।
Facebook Comments