Tuesday 9th of June 2026 11:20:50 AM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Oct 2021 5:16 PM |   644 views

‘आदिपुरुष’ की शूटिंग सैफ ने पूरी की

मुंबई- सैफ अली खान ने शनिवार को आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग पूरी कर ली। कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म में प्रभास भी हैं और इस फिल्म को ‘बुराई पर अच्छाई की जीत के उत्सव’ के तौर पर बनाया जा रहा है। ‘आदिपुरुष’ में विजुअल इफेक्ट्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म रामायण की कहानी पर बनी है, जिसमें प्रभास भगवान राम और खान लंकेश की भूमिका में हैं।

टी-सीरीज ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर खान की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। तस्वीर में खान केक काटते हुए नजर आए हैं। आदिपुरुष 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

Facebook Comments