Monday 2nd of March 2026 08:40:41 AM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : nar singh | Published Date : 14 Sep 2021 4:04 PM |   619 views

हिंदी दिवस

“हिंदी के द्वारा सारे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है – स्वामी विवेकानंद

किसी भी संप्रभुत राष्ट्र के लिए एक संविधान , राष्ट्रीय ध्वज और एक राष्ट्र भाषा होना चाहिए |भारत को एकता के सूत्र में बाधने के लिए राज भाषा के रूप में हिंदी को सम्मान प्राप्त है |14 सितम्बर 1949 को हिंदी आधिकारिक राज भाषा और देवनागरी को अधिकारिक लिपि के रूप में स्वीकृति मिल गई |भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 के द्वारा हिंदी को अभिव्यक्ति के सभी माध्यमों के रूप में विकसित और प्रचारित करने का दायित्व केंद्र सरकार को दिया गया |

14 सितम्बर 1953 से हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गई | भारत विश्व का अनूठा देश है जहाँ  हिंदी दिवस  मनाया जाता है | इस संदर्भ में एक विद्वान का कथन  है कि” भाषा समस्या के समाधान के लिए यथार्थ नीति , दूर दृष्टि व्यवहारिक ज्ञान , सहनशीलता , विश्वप्रेम आन्तरिकता और पारस्परिक सद्भावना की जरूरत है | हिंदी भारत को एक दुसरे से जोड़ने के लिए , राष्ट्रीय भावना को सशक्त बनाने के लिए सबसे उपयुक्त भाषा है |

 

Facebook Comments