Wednesday 21st of October 2026 07:32:37 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Aug 2021 5:54 PM |   776 views

पीएम आवास के 624 लाभार्थियों को विधायक ने बांटे प्रमाण पत्र

सुलतानपुर – प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा  वर्चुवल संवाद किया गया। संवाद के पश्चात पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 173 लाभार्थियों को प्रथम किश्त व 271 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त तथा 184 लाभार्थियों को तृतीय किश्त का भुगतान किया गया।
 
इस कार्यक्रम में विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी द्वारा तमाम योजनाएं गरीबो के लिए संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगो को मिल रहा हैं। उन्होंने केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए  जानकारी दी। किसी भी स्तर पर कोई समस्या आने पर सर्वप्रथम विभाग के अधिकारी से सम्पर्क करें। यदि उसके बाद भी कोई दिक्कत आये, तो कोई भी व्यक्ति उनसे सीधे सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकता है।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 15 लाभार्थियों सुन्दरी, साधना श्रीवास्तव, कुन्ना, तराना, हीरावती, रेनू, सुनीता, गुड्डी, फूला, सविता, कमलेश, सुनीता, कुसुम, शैलकुमारी तथा संगीता को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।
 
कार्यक्रम को शमशाद हुसैन, मुख्य राजस्व अधिकारी, श्रीमती सुनीता सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा आदि ने भी सम्बोधित करते हुए लाभार्थियों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर योजना को सफल बनाने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम में प्रताप ट्रेंनिग सेंटर व मार्डन ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षार्थियों शीला चौरसिया, रचना साहू, आयुषी कौशल, रशमी कसौधन व मोनिका निषाद ने शिक्षिका शिल्पा कौशल के निर्देशन में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत  व सामयिक गीत प्रस्तुत किया। संचालन पत्रकार विजय विद्रोही ने किया। 
 
परियोजना अधिकारी, डूडा सुनीता सिंह ने बताया कि  मुख्यमंत्री जी द्वारा आज सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 2 लाख 853 लाभार्थियों के खाते में धनराशि हस्तान्तरित की गयी तथा लाभार्थियों से वर्चुवल संवाद किया। इसी प्रकार से नगर पंचायत, कादीपुर/कोईरीपुर/दोस्तपुर में भी सम्बंधित अधिशासी अधिकारी द्वारा वर्चुवल संवाद कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया।
 
इस अवसर पर वेदप्रकाश राय, राजस्व निरीक्षक, नगर पालिका परिषद, सभासदगण, संतोष सिंह, अफजल अंसारी, अरूण के साथ-साथ डूडा कार्यालय के अभिनव बाजपेई, मनीष मिश्रा, रितेश सिंह, आशुतोष सिंह तथा संस्थाओं की ओर से संदीप सिंह, सरवर रहमान, राजन सिंह, सुनीता सोनी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) तथा पी0एम0 स्वनिधि योजना के लगभग 200 लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments