Sunday 1st of March 2026 01:16:12 PM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Aug 2021 11:33 AM |   583 views

अपना देश महान

तिरंगा तो  मेरे भारत  की  शान  है
जन- जन के दिल में सदा हिंदुस्तान है
समर्पित देश को मेरा हर इक सांस है
हो विश्व गुरु भारत ऐसा विश्वास है
 
अनादि काल से इसकी यही पहचान है
जन जन के दिल में सदा हिंदुस्तान है.
सीमा पर प्रहरी बन कर हम तैनात है
टकराने की कहाँ किसी की औकात है
 
अरि के वास्ते लिए हथेली पर जान हैं
जन- जन के दिल में सदा हिंदुस्तान है
शहीदों की यश गाथा राह दिखाती है
उनकी  कुर्बानी तो संदेश  सुनाती   है
 
इसीलिए कहते अपना देश महान है
जन -जन के दिल में सदा हिंदुस्तान है
 
(अर्चना श्रीवास्तव )
Facebook Comments