Sunday 6th of September 2026 11:46:23 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jun 2021 12:11 PM |   616 views

कहाँ है मेरा ठिकाना

रोज- रोज करती हूँ 
खुद से नया बहाना
पता नहीं है मुझे 
कहां है मेरा ठिकाना। 
 
जब अकेले ही मुझे 
हर हाल में है चलना
तो क्या इंतज़ार अब
गैरो के आने का करना। 
 
मंज़िल पाने के वास्ते 
दूर मुझे है जाना
जाग कर नींद से 
दोबारा नहीं अब सोना। 
 
नहीं दिल चाहता
किसी की राय लेना
मुझे तो अपने विचारो 
पर ही है चलना। 
 
किया है मैंने हरदम
मुसीबतो का सामना
भले ना दे साथ 
मेरा कोई भी अपना। 
 
जो ना समझे मुझे 
उसे क्या समझाना
मुकद्दर अपना मुझे 
खुद ही है बदलना। 
 
(दिव्या चौबे )
Facebook Comments