Saturday 28th of February 2026 01:28:28 PM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jun 2021 7:22 PM |   616 views

साहित्यकारों ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वाराणसी -नादान परिंदे साहित्यिक मंच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहित्यकारों ने संदेश दिया गया कि ऑक्सीजन मानव के लिए अत्यंत जरूरी है और हम सभी को कम से कम एक वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए ।
 
इसी क्रम में आज तपोवन आश्रम स्थित “नादान परिंदे साहित्यिक मंच” के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र , संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव  ” गणेश जी “उपाध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक ” महाकाल ” , प्रवीण वर्मा ,  अखिल आंनद द्वारा नीम , पीपल, बरगद व अन्य पौधों का रोपण किया  गया|
 
तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र  ने बताया की पर्यावरण संरक्षण व मानव जीवन के लिए वृक्ष की अपनी अहम भूमिका है व हम सबको अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा रोपित ही नहीं अपितु उसका संरक्षण भी करना चाहिए ।
 
संस्था के संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव  ने बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते आ रहे हैं , और समय-समय पर बनारस ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में हम वृक्षारोपण को एक अभियान के रूप में चलाते आ रहे  हैं ।
 
संस्था के उपाध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक ने बताया की कोरोना काल में हम सबने ऑक्सीजन की महत्ता को समझा और हमारे जीवन में यह कितना ही महत्वपूर्ण है इसका हमें बोध हुआ। हम सबको आगे आकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते रहना चाहिए।
 
इस आवसर पर सविता मिश्रा , राम नरेश “नरेश ” इन्द्रजीत तिवारी “निर्भीक ” , पवन कुमार सिंह , राजीव गौतम , सोनू जी , संतोष जी , बदरी विशाल , आदि लोग मौजूद रहे ।
Facebook Comments