Wednesday 21st of October 2026 05:22:50 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2021 5:36 PM |   896 views

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी डे – नाईट टेस्ट , बीसीसीआई ने किया ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम  इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया दौरे पर  पहली बार दिन रात का टेस्ट खेलेगी । मैच पर्थ में खेला जायेगा  भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने गुरूवार को  यह जानकारी दी जिसके बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कार्यक्रम की घोषणा की ।

शाह ने ट्विटर पर कहा कि यह महिला क्रिकेट को बढावा देने की भारत की रणनीति का हिस्सा है। शाह ने ट्वीट किया ,‘‘ महिला क्रिकेट के लिये अपनी प्रतिबद्धता को आगे ले जाते हुए मुझे यह घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में दिन रात का टेस्ट खेलेगी ।

भारतीय महिला टीम 16 जून से इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी जो सात साल में उसका पहला टेस्ट होगा । इसके बाद आस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट के साथ में तीन वनडे (19 से 24 सितंबर) और टी20 श्रृंखला (सात से 11 अक्टूबर) भी खेलेगी ।

अभी दौरे के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन इसके सितंबर के मध्य में होने की संभावना है । भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार 2006 में टेस्ट खेला था ।

महिला क्रिकेट में अभी तक दिन रात का एकमात्र टेस्ट आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर 2017 में सिडनी में खेला गया है जो ड्रॉ रहा था ।

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया ही महिला क्रिकेटमें ऐसी दो टीमें हैं जो लगातार टेस्ट खेलती है । भारतीय टीम इन दोनों के खिलाफ टेस्ट खेलेगी । आस्ट्रेलिया की कप्तानद मैग लानिंग ने कहा ,‘‘ हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट और होने चाहिये । यह रोमांचक होगा । भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी और इससे पता चलता है कि वह चुनौती के लिये तैयार होगी ।

कार्यक्रम :

19 सितंबर : पहला वनडे , नार्थ सिडनी ओवल (दिन रात)

22 सितंबर : दूसरा वनडे, जंक्शन ओवल

24 सितंबर : तीसरा वनडे , जंक्शन ओवल

30 सितंबर से तीन अक्टूबर : दिन रात का टेस्ट, पर्थ

सात अक्टूबर : पहला टी20 : नार्थ सिडनी ओवल

नौ अक्टूबर : दूसरा टी20 , नार्थ सिडनी ओवल

11 अक्टूबर : तीसरा टी20, नार्थ सिडनी ओवल ।

Facebook Comments