Wednesday 21st of October 2026 03:32:42 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 May 2021 5:28 PM |   692 views

ट्विटर ने कंगना का अकाउंट स्थायी रूप से बंद किया

मुंबई- ट्विटर ने ‘नफरती आचरण एवं अपमानजनक व्यवहार’ नीति का उल्लंघन करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया। ट्विटर ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

34 वर्षीय अभिनेत्री के अकांउट ‘एट कंगना टीम’ पर अब ‘अकाउंट सस्पेंडेड’ (अकाउंट निलंबित) का संदेश लिखा आ रहा है। रनौत कथित तौर पर भड़काऊ ट्वीट करने के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा पर ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस की जीत और चुनाव बाद हिंसा को लेकर कई पोस्ट किए थे। राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए अभिनेत्री ने हिंसा के लिए बनर्जी को कसूरवार ठहराया था और उन्हें ऐसे नामों से संबोधित किया था जिनको प्रकाशित नहीं जा सकता है।

ट्विटर ने एक बयान में कहा, “ हम स्पष्ट रहे हैं कि हम उस व्यवहार पर कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई करेंगे जिनसे ऑफलाइन नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रवक्ता ने बताया, “ संदर्भित अकाउंट को ट्विटर के नियमों, खासकर, हमारे नफरती आचरण नीति और अपमानजनक नीति का बार-बार उल्लंघन करने के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “ हम सब पर विवेकपूर्ण तरीके से और निष्पक्ष रूप से ट्विटर नियमों को लागू करते हैं। ट्विटर की अपमानजक नीति के मुताबिक, ‘‘व्यक्ति किसी को निशाना बनाकर प्रताड़ित नहीं करे या प्रताड़ित करने, धमकाने या इसकी कोशिश करने के लिए अन्य को भड़काए नहीं या अन्य की आवाज़ को खामोश नहीं कराए।

ट्विटर ने नीति के हवाला देते हुए बताया कि जब अकाउंट को स्थायी रूप से बंद किया जाता है तो अकाउंट धारक को बताया जाता है कि उन्होंने किन नियमों का उल्लंघन किया है।

सोमवार को लेखक-गीतकार हुसैन हैदरी ने अभिनेत्री के दो ट्वीटों को साझा करके लोगों से अकाउंट की रिपोर्ट करने को कहा था।

Facebook Comments