Saturday 28th of February 2026 11:32:50 AM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Feb 2021 8:19 PM |   605 views

श्री काशी अमृतधारा अलंकरण और सुदामा श्रम वीर सम्मान से सम्मानित किया गया

 वाराणसी -समाज सेवा से जुड़े  कर्म योगियों को  श्री काशी अमृतधारा अलंकरण और सुदामा श्रम वीर सम्मान से सम्मानित किया गया।अपने सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए  पहिचान बन चुका सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट , चितईपुर वाराणसी का स्थापना दिवस वार्षिक समारोह  आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जहां इस संस्था के माध्यम से गरीब बच्चों, महिलाओं ,बुजुर्गों और असहायों को अन्न ,वस्त्र, कंबल, साड़ी आदि का वितरण किया जाता है,वहीं वृद्धों,कुष्ठ रोगियों को दवा, बेटियों की पढ़ाई  और  गरीब  परिवारों के बेटियों की शादी के लिए भी सहयोग राशि दी जाती है।

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के पश्चात समाज सेवा से जुड़े करीब सौ कर्मयोगियों को आज सुदामा फाउंडेशन द्वारा श्री काशी अमृतधारा अलंकरण और सुदामा श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. उमा नाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजीव गौतम  द्वारा दिया गया।

श्रीमती सविता मिश्रा एवं सुश्री ज्योति केशरी समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और एस पी सरकार  के जादू कला से हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

संस्था का वार्षिक रिपोर्ट  बड़े ही सहजता से राष्ट्रीय सलाहकार व  चेयरमैन  राम नरेश नरेश  जी प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट को सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया।

संस्था के पदाधिकारियों  और नगर के गणमान्य नागरिकों सहित इंडियन  इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ( आई ए जे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.कैलाश सिंह विकास, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश मिश्रा, काशी दीप के प्रधान संपादक और संपादक  डी डी सिंह  व  देवेन्द्र देवा,  दी ट्रू मिरर के संपादक  काली शंकर उपाध्याय, समाज सेवी  रंजीत सिंह पटेल, डा.सुभाष चंद्र, श्रीमती नूतन सिंह, गायक कलाकार  पृथ्वी राज और गोलू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments