Sunday 6th of September 2026 12:54:56 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jan 2021 6:45 PM |   764 views

इश्क

 
प्रेमियों का हश्र हज़ारों
छुपा राज बतलाता है
जिस्म का रिश्ता हुआ शुरू
कि प्यार खतम हो जाता है ।
 
राधा – कृष्ण,श्याम – मीरा का
पाक रिश्ता समझाता है
इश्क जो तन से ना हो
सदा सफल हो जाता है ।
 
निर्मल रिश्ता जिसने रखा
चाहा जो वो पाया है
नेह लगा हो सबरी जैसा
तो प्रेमी राम मिल जाता है ।
 
लैला- मजनू ,हीर- रांझा
पुरखों का संदेशा है
रिश्ता रूह का हो दोनों को
तो इश्क अमर हो जाता है ।
 
प्रेमियों का हश्र हज़ारों
छुपा राज बतलाता है
जिस्म का रिश्ता हुआ शुरू
कि प्यार खतम हो जाता है ।
 
( कवि पुष्प रंजन कुमार )
Facebook Comments