Thursday 6th of November 2025 05:48:23 PM

Breaking News
  • भगदड़ विवादों के बीच विजय का ऐलान ,2026 में जीतेंगे चुनाव ,कोई रोक नहीं पाएगा|
  • सेना को राजनीति में मत घसीटों ,राजनाथ सिंह को राहुल गाँधी को दो टूक|
  • मिर्ज़ापुर में कार्तिक पूर्णिमा से लौट रही 6 महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत |
  • मारुती सुजुकी ने घरेलू बाज़ार में तीन करोड़ की बिक्री का आंकड़ा पार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Dec 2020 7:42 PM |   469 views

किसानों का ऐलान,8 दिसंबर को भारत बंद

नए कृषि कानून  के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज भी जारी है। इस बीच किसानों ने आठ दिसंबर को  भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने 5 दिसंबर को देशभर में मोदी के पुतले जलाए जाने का भी ऐलान किया है। किसान नेता हरविंदर सिंह लखवाल ने एक बैठक के बाद कहा आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान करने का फैसला लिया गया है। हमने दिल्ली की शेष सड़कों को अवरूद्ध करने की योजना बनाई है।

सिंघु बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि 5 दिसंबर को मोदी सरकार और कॉर्पोरेट घरानों के पुतले पूरे देश में फूंके जाएंगे। 7 तारीख को सभी वीर अपने मेडलों को वापिस करेंगे। 8 तारीख को हमने भारत बंद का आह्वान किया है व एक दिन के लिए सभी टोल प्लाज़ा फ्री कर दिए जाएंगे। सिंघु बॉर्डर से अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि इसे सिर्फ पंजाब आंदोलन बोलना सरकार की साजिश है मगर आज किसानों ने दिखाया कि ये आंदोलन पूरे भारत में हो रहा है और आगे भी होगा। हमने फैसला लिया है कि अगर सरकार कल कोई संशोधन रखेगी तो हम संशोधन स्वीकार नहीं करेंगे।
Facebook Comments