Thursday 23rd of April 2026 09:12:00 AM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Nov 2020 2:44 PM |   701 views

कौन है अपाहिज ?

बोल नहीं सकता सत्य 
तो वह गूँगा है।
ऊँची आवाज लगाने से क्या ?
 
सुन नहीं सकता सच 
तो वह बहरा है।
कान लगाकर सुनने से क्या  ?
 
चल नहीं सकता सत्य पथ पर 
तो वह लंगड़ा है ।
मटक -मटककर चलने से क्या ?
 
देख नहीं सकता अच्छाई को 
तो वह अँधा है।
टुकुर- टुकुर देखने से क्या ?
 
हाँ, जुबान नहीं है लोगों की 
पर इशारों इशारों में सच कहते हैं।
बोलते नहीं कुछ भी 
पर मन ही मन सत्य गुनते हैं।
अपंग हैं कुछ मन से 
पर लचक-लचककर सच संग चलते हैं ।
 
ज्योति नहीं आँखों में तनिक भी 
पर अंत:र्दृष्टि से सच देखते हैं ।
तुम लाचार  समझते रहो उन्हें 
तेरे ना समझने से क्या ?
 
( पुष्प रंजन कुमार, बिहार )
Facebook Comments