Friday 19th of September 2025 10:52:10 AM

Breaking News
  • ऑनलाइन गेमिंग के कड़े नियम 1 अक्टूबर से लागू ,अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान |
  • स्टूडेंट्स क्रेडिट योजना को लेकर अधीर रंजन ने साधा निशाना ,कहा -मुफ्त की रेवड़ी |
  • भारत को बड़ा झटका लगा नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप से हुए बाहर|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Nov 2020 2:44 PM |   537 views

कौन है अपाहिज ?

बोल नहीं सकता सत्य 
तो वह गूँगा है।
ऊँची आवाज लगाने से क्या ?
 
सुन नहीं सकता सच 
तो वह बहरा है।
कान लगाकर सुनने से क्या  ?
 
चल नहीं सकता सत्य पथ पर 
तो वह लंगड़ा है ।
मटक -मटककर चलने से क्या ?
 
देख नहीं सकता अच्छाई को 
तो वह अँधा है।
टुकुर- टुकुर देखने से क्या ?
 
हाँ, जुबान नहीं है लोगों की 
पर इशारों इशारों में सच कहते हैं।
बोलते नहीं कुछ भी 
पर मन ही मन सत्य गुनते हैं।
अपंग हैं कुछ मन से 
पर लचक-लचककर सच संग चलते हैं ।
 
ज्योति नहीं आँखों में तनिक भी 
पर अंत:र्दृष्टि से सच देखते हैं ।
तुम लाचार  समझते रहो उन्हें 
तेरे ना समझने से क्या ?
 
( पुष्प रंजन कुमार, बिहार )
Facebook Comments