Sunday 25th of October 2026 07:10:05 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Nov 2020 5:49 PM |   841 views

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु आयोग द्वारा कार्यक्रम घोषित

 
कुशीनगर –  जिलाधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, भूपेंन्द एस0 चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल दिनांक 06 मई,2020 को समाप्त हो गया है। इस कारण से रिक्त को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत कर दिया गया है।
 
 उन्होने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर -फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन सदस्य धुव कुमार त्रिपाठी के सेवानिवृत्ति की अवधि 06 मई, 2020 है। 
 
उन्होंने निर्वाचन कार्यक्रमों का विवरण देते हुए बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक – 05 नवम्बर, 2020 बृहस्पतिवार।
 
  • नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक – 12 नवम्बर, 2020 बृहस्पतिवार।
  • नाम निर्देशनों की जाॅच हेतु दिनांक 13 नवम्बर,2020 शुक्रवार।
  • नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक – 17 नवम्बर 2020 मंगलवार।
  • मतदान का दिनांक  01 दिसम्बर 2020 मंगलवार नियत की गई है।
  • मतदान का समय पूर्वाह्न 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक।
  •  मतगणना का दिनांक 03 दिसम्बर, 2020 बृहस्पतिवार। 
  •  वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा। 07 दिसम्बर, 2020 है। 
उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन – 2020 के संन्दर्भ में गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के समस्त जनपदों में निर्वाचन होने है। आर्दश आचार संहित के सुसंगत भारत निर्वाचन आयोग से दिनांक 26 दिसम्बर, 2016 में दिये गये प्राविधानों के अनुसार लागू हो गये है।  
Facebook Comments