Friday 24th of July 2026 04:42:40 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Oct 2020 12:30 PM |   798 views

मेरी याद

 
आये मेरी याद तुझको प्रिय तब सोचना
आँख मेरी भरने लगी हो तब सोचना।
 
हसरतों के पंख लगा के उड़ने लगी हूँ
ख़ुदी से में बातें हरपल करने लगी हूँ
जब दिल मचल मचलने लगे क्यों तब सोचना
आये मेरी याद तुझको प्रिय तब सोचना।
 
साथ में ख़ुदा के तेरा नाम ले रही हूँ
तुझको मोहब्बत का पैगाम दे रही हूँ
साँसों में तुझको बसा लूँ मैं तब सोचना
आये मेरी याद तुझको प्रिय तब सोचना।
 
बनके मैं साया तेरा साथ चल पड़ी हूँ
मुश्किल घड़ी में तेरे मैं आगे खड़ी हूँ
काँटा भी चुभने नहीं दूंँगी तब सोचना
आये मेरी याद तुझको प्रिय तब सोचना।
 
(यशपाल सिंह चौहान बी एस एफ  ,नई दिल्ली) 
Facebook Comments