Tuesday 13th of October 2026 11:13:30 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Apr 2020 4:40 PM |   668 views

प्रियंका ने योगी के पिता के निधन पर दुख जताया

नयी दिल्ली-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर सोमवार को दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दे।’ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी योगी के पिता के निधन पर दुख प्रकट किया। आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनकी तबीयत काफी समय से खराब थी और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। 

Facebook Comments