Wednesday 25th of February 2026 10:25:43 PM

Breaking News
  • ED का अनिल अम्बानी पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन , मुंबई का रु 3716 करोड़ का घर जब्त |
  • EPESTEIN विवाद में बड़ा खुलासा ,बिल गेट्स ने रुसी महिलाओं से रिश्ते की बात भी कबूली |
  • 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा E 20 और RON पेट्रोल |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Feb 2020 5:51 PM |   1855 views

वीनस आफ हिंदी सिनेमा’ – मधुबाला

किसी खूबसूरत चेहरे को देखते ही बेसाख्ता मुंह से निकल पड़ता है कि इसे ऊपर वाले ने फुरसत में बनाया है। हिंदी फिल्मों की सबसे हसीन अदाकारा मधुबाला के बारे में बेशक यह बात कही जा सकती है। मधुबाला ने हर तरह की फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरा। फिर चाहे वह मुगलिया सजधज वाली ‘मुगले आजम’ हो या फिर किशोर कुमार और बंधुओं के हास्य से भरी ‘चलती का नाम गाड़ी’, मधुबाला के दिलकश और शोख अंदाज ने इन्हें यादगार बना दिया। मधुबाला की मुख्य फिल्म बरसात की रात , हावड़ा ब्रिज , मुगल – ए -आजम ,तराना , महल ,अमर ,कालापानी ,हाफ टिकट है |

14 फरवरी 1933 को जन्मी मधुबाला को उनकी खूबसूरती के चलते ‘वीनस आफ हिंदी सिनेमा’ कहा गया।मधुबाला (Madhubala) के बचपन का नाम ‘मुमताज जहां देहलवी’ (Mumtaz Jahan Dehlvi) था। इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था। फिल्मी दुनिया में मधुबाला का सफर बहुत छोटा रहा और उन्होंने मात्र 36 साल की उम्र में 23 फरवरी 1969 को दम तोड़ दिया।

Facebook Comments