Saturday 24th of October 2026 11:32:45 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jan 2020 7:05 PM |   1997 views

यूपी में सीएए के खिलाफ तेज हुआ प्रदर्शन

 

 

लखनऊ –  उत्तर प्रदेश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है और वाराणसी, रायबरेली एवं आजमगढ में भी महिलाएं सडकों पर उतर आयी हैं ।

राजधानी लखनऊ  में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ समाज के हर वर्ग की महिलाओं का घंटाघर पर धरना जारी है । वाराणसी से मिली खबरों के अनुसार सीएए को वापस लेने की मांग को लेकर गुरूवार को महिलाओं ने बेनियाबाग मैदान पर प्रदर्शन किया । तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा और महिलाएं एवं युवाओं से मैदान खाली कराया ।

आजमगढ के मुबारकपुर कस्बे के मोहल्ला हैदराबाद के कपूरा शाह दीवान की बाग़ में महिलाओं ने बुधवार को सीएए, एनआरसी और एनपीआर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण इलाकों से बडी संख्या में लोग शामिल हुए 

रायबरेली में टाउनहाल में बडी संख्या में महिलाएं और बच्चे बुधवार को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए । उन्होंने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की । वरिष्ठ अधिकारियों के आग्रह के बावजूद महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रखा । एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है और स्थिति पर निगाह रखे हुए है।

लखनऊ में महिलाएं और बच्चे पिछले शुक्रवार से प्रदर्शन कर रहे हैं । हाथ में तिरंगा और प्लेकार्ड लिये महिलाओं ने ‘इंकलाब जिन्दाबाद’ और ‘सीएए एनआरसी वापस लो’ के नारे लगाये ।

Facebook Comments