Saturday 28th of February 2026 10:53:28 PM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Dec 2019 9:16 PM |   1677 views

कुशवाहा समाज की भाई चारा बैठक सम्पन्न हुई

देवरिया – आज न्यू प्रेस्टीज स्कूल देवरिया खास में कुशवाहा समाज के लोगो द्वारा  समाज को मजबूती देने के लिए एक बैठक आयोजित की गयी |

कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र मौर्य द्वारा बुद्ध  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं बुद्ध वंदना से प्रारंभ हुआ |

बैठक को संबोधित करते हुए अशोक सिंह कुशवाहा, पूर्व संयुक्त निदेशक अभियोजन  ने कहा कि मौर्य साम्राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है , किन्तु वर्तमान केंद्र सरकार इसकी उपेक्षा कर रही है | अशोक चिन्ह का हटाया जाना अति निंदनीय है |आने वाले समय में हमारे समाज के लोग इसका हिसाब जरुर करेंगे |

 प्रेम कुशवाहा ने समाज के लोगो को एकजूट होकर संघर्ष करने  और समाज  का वोट प्रतिशत 14 होने के बावजूद भी हम शासन सत्ता से दूर क्यों है इस  विषय पर कुशवाहा समाज के लोगो को जागरूक किया |    

शिक्षक नेता सुदर्शन कुशवाहा ने कहां कि हमारे समाज के लोगो को चाहिए कि अपने बच्चो को ज्यादा से ज्यादा  शिक्षा  दे ताकि वो बच्चे आगे चलकर एक नए भारत निर्माण कर सके | बैठक में कृष्णमोहन कुशवाहा , गेनू कुशवाहा  (जिलाध्यक्ष  , अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा) ,संजय कुशवाहा , विकास कुशवाहा , दशरथ मौर्य , रितेश कुशवाहा , शशिकांत कुशवाहा , ब्रिजेश सिंह , अवधेश कुशवाहा , श्री नाथ कुशवाहा , विष्णु प्रभाकर ,  शिव मोहन , धनञ्जय कुशवाहा रणजीत कुशवाहा , ब्रिजेन्द्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे |          

Facebook Comments