Thursday 22nd of October 2026 08:46:54 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Jul 2022 5:44 PM |   637 views

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन सम्पन्न

  • 13 कलाकारों ने लोक गायन, आल्हा, भजन, कजरी आदि विधाओं की किया प्रस्तुति |
अमेठी -शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ए0के0 सिंह की अध्यक्षता में आज मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज के सभागार में आजादी के 75वें वर्षगाठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा ‘‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन’’ किया गया|
 
जिसमें 13 कलाकारों द्वारा अपने वाद्य यंत्र एवं संगत कर्ताओं के साथ आयोजन में प्रतिभाग कर सांस्कृतिक विधाओं यथा लोकगायन, आल्हा गायन, भजन, नुक्कड़ नाटक, कजरी आदि द्वारा अपनी विधाओं की प्रस्तुत की गयी।
 
आयोजन में भाग लेने वाले कलाकारों को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ई-डायरेक्ट्री में पंजीकृत किया जायेगा तथा उनको क्यू-आर कोड बेस्ड पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। समस्त कलाकारों को पंजीकरण के आधार पर ही उन्हें आगामी कार्यक्रमों व सरकारी आयोजनों में प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जायेगा।
 
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होनें कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि आप सभी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव द्वारा किया गया।
 
इस अवसर पर निर्णायक मण्डल में रवि शंकर लाल श्रीवास्तव इंजीनियर हेड आकाशवाणी केंद्र अमेठी, वेदमूर्ति पांडे प्रवक्ता संगीत गायन राजा कान्ह डिग्री कॉलेज जगेसरगंज अमेठी, हौसिला प्रसाद यादव प्रवक्ता संगीत गायन रानी सुषमा देवी महिला पीजी कॉलेज अमेठी, डॉक्टर मोहम्मद मकबूल पर्यटन सूचना अधिकारी, मनीषी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी सहित समस्त प्रतिभागी दल के साथ उपस्थित रहे।
 
Facebook Comments