Tuesday 22nd of September 2026 08:22:59 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jul 2022 7:20 PM |   719 views

समानता दिवस मनाया गया

देवरिया -राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री के जन्म दिन को पूरे प्रदेश में समानता दिवस के रूप में मनाया गया |इसी क्रम में देवरिया निजी आई . टी . आई . परिसर में मोतीलाल शास्त्री का 68 वा जन्म दिन मनाया गया , कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश मुख्य महासचिव अगम स्वरुप कुशवाहा द्वारा  दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया | 

कार्यक्रम में अगम स्वरुप ने राष्ट्रीय समानता दल के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल के संघर्ष पूर्ण जीवन के बारे में बताया  |उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने सदैव गरीब , मजदूरों शोषितों और वंचितों की लडाई लड़ी है और जीवन की आखिरी सांस तक उपेक्षितों की लडाई लड़ते रहेंगे |  

इस अवसर पर ओमप्रकश कुशवाहा , राम छबीला गौड़ , रामवचन मौर्य , दयाशंकर कुशवाहा , रामप्रीत कुशवाहा , धनंजय कुशवाहा , राजनरायण प्रभुदयाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहें | 

Facebook Comments