Thursday 5th of November 2026 02:12:33 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jun 2022 5:38 PM |   5737 views

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया धान की सीधी बुवाई का अवलोकन

कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया व सीसा हब गोरखपुर के तत्वाधान में चलाए जा रहे धान की सीधी बुवाई का अवलोकन जिला पंचायत अध्यक्ष  गिरीश चंद तिवारी द्वारा किया गया |
 
अध्यक्ष  ने  पटखौली ग्राम के भ्रमण के दौरानl कृष्ण मोहन पाठक के खेत में लगाए गए धान की सीधी बुवाई की तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
 
इस तकनीक के बारे में चर्चा करते हुए सीसा हब के वैज्ञानिक अजय पुंडीर ने बताया कि इस विधि से धान की बुवाई करने से प्रति हेक्टेयर 8000 से रु 9000 की बचत होती है, और धान की पैदावार भी अच्छी होती है।
 
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि धान की सीधी बुवाई में बीज की गहराई, भूमि में नमी की उपलब्धता एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी लेकर यदि किसान भाई बुवाई करते हैं तो उनके खेती की लागत तो कम होती है साथ में उत्पादन भी अच्छा होता है।
 
इस अवसर पर दिवाकर सिंह,मनीष, रवि प्रकाश मिश्र, मनोज यादव, गंगेश आदि मौजूद रहे।
Facebook Comments