Thursday 19th of November 2026 08:23:38 AM

Breaking News
  • शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्बर को स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित |
  • इफ्की 2026 में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार के लिए 5 वेब सीरीज नामांकित|
  • अखिलेश यादव ने गोरखपुर में किया रोड शो |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 May 2022 6:21 PM |   523 views

मिशन शक्ति फेज-4 कार्यक्रम का आयोजन हुआ

सुलतानपुर -मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत ब्लाक जयसिंहपुर, सुलतानपुर में प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मा0 विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय व ब्लाक प्रमुख राहुल चन्द्रशेखर शुक्ला की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
 
जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं जैसे- पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, (कोविड-19)/सामान्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष सहित आदि के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
 
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों से यह अपील की गयी कि उपरोक्त योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक पहुचायी जाये, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।  
 
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार, सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, (समाज कल्याण) रेखा गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी, दीपमाला सिंह, मनो0 परामर्शदाता, अर्चना पाल सामाजिक कार्यकर्ता, सत्यम मिश्रा क0अ0, ब्लाक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी सहित ग्राम प्रधान एवं आम जन मानस उपस्थित रहे। 
Facebook Comments