Wednesday 4th of November 2026 01:58:08 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jan 2022 5:14 PM |   1582 views

आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 28 जनवरी को होगा

अमेठी -जिला सेवायोजन अधिकारी अमेठी ने बताया कि कोविड-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय अमेठी द्वारा 28 जनवरी को आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा विभिन्न पदों हेतु आनलाइन/वीडियो कान्फ्रेसिंग/टेलीफोनिक इन्टरव्यू के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में अभ्यर्थी को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए इच्छुक बेरोजगार/प्रवासी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन करना होगा।

आनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम अभ्यर्थी को सेवायोजन वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना हेगा।

पंजीकरण के पश्चात् उन्हें पुनः आनलाइन रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्व से वेबपोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी अपना लाॅगिन आई0डी0 द्वारा रोजगार मेले में आवेदन कर आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

Facebook Comments