Thursday 22nd of October 2026 03:07:21 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jan 2022 5:15 PM |   1095 views

रोजगार संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया

कुशीनगर -उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम केंद्र सतीश कुमार ने बताया कि आज मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन रोजगार संगम कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया। 

जिसमें उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक विभिन्न योजनाओं- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया ।

इस संबंध में एन आई सी कुशीनगर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल के कर कमलों से लाभार्थियों को ऋण वितरण व टूल किट वितरण किया गया ।
 
जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत तबरेज आलम को रु 10 लाख की ऋण धनराशि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत रवि प्रताप राव को रु 05 लाख की ऋण धनराशि, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत अजय कुमार शर्मा को रु 05 लाख की अग्रिम धनराशि तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आसमा खातून और रागिनी देवी को दर्जी टूल किट प्रदान किया गया।
Facebook Comments