Wednesday 21st of October 2026 08:48:24 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Dec 2021 5:06 PM |   1569 views

आवत – विगत वर्ष

साल पुरान बिदा करके अब नूतन रूप लिए फिर आया
नाचत गावत स्वागत में हमने खुशियाँ हर साल मनाया
लेकिन रोवत गावत साल बितावत नैनन पोछ न पाया
मूर्ख बने सब और सदा उसने हर बार हमें भरमाया
 
देत हवें हर साल हमें सब मित्र मुबारक और बधाई
दावत और खुशी दमदार मनावत बांटत होय मिठाई
माह जहाँ कछु बीत गयो सबका तब नूतन पीर बढ़ाई
कोविड रूप नया जिससे बहुतों पर जान की आफत आई 
 
बात नई कुछ दीख नहीं तब क्या करते हम एक भी इच्छा
चेन्ज किया अब रूप तृतीय हुआ फिर से तब होय परीक्षा
सोच मुबारकबाद किसे कब दें गर है मन में तव शिक्षा
याद करो वह कोविड दूर भगे तुम लो उसकी कुछ दीक्षा
 
                 डाॅ0 भोला प्रसाद आग्नेय
Facebook Comments