Wednesday 21st of October 2026 08:31:02 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Dec 2021 5:17 PM |   666 views

26 मेघावी छात्र/छात्राओं को दिया गया टेबलेट सहित पुरस्कार

कुशीनगर -माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2020 के मेघावी छात्र/छात्राओं का जनपद स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसमे कुल 26 छात्र/छात्राओं को टैबलेट के साथ रू0 21 हजार का चेक पुरस्कार स्वरूप वितरण किया गया।
 
सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी मेघावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा ये पुरस्कार नही बल्कि आत्मबल है, तथा आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी को निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना के साथ समस्त छात्र/छात्राओं को ये सन्देश भी दिया कि यदि भविष्य में कभी विषम परिस्थिति  का सामना करना पड़े तो निश्चित रूप से मेरे संज्ञान में लाएं।
 
विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन के दौरान कहा की आप सभी देश के भविष्य हैं , उन्होंने नारा दिया कि *जो पढ़ेगा वह बढ़ेगा* उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार आपके जीवन की बड़ी उपलब्धि है यह सभी को नहीं मिलता तथा आप को लोग आदर्श के रूप में मानेंगे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी कभी भी दबाव में आकर पढ़ाई न करें, बल्कि अपनी इच्छा अनुरूप विषय /क्षेत्र को चुने तो निश्चय ही सफलता मिलेगी।
 
विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि उ0प्र0 सरकार इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहती है, की आप शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ें व अपने क्षेत्र/जनपद/प्रदेश का नाम रोशन करें। 
 
जिलाधिकारी एस0 राज लिंगम द्वारा सभी जनप्रतिनिधि गण का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया, उन्होंने सभी मेघावी छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
 
इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक गुप्ता, गोपाल पटेल, शिखर, अविनाश सिंह, अदिति द्विवेदी, अंकित पटेल,अहमद अंसारी, अनुष्का सिंह,चित्रा चौबे, कामिनी प्रजापति, खुसी जायसवाल, दीपाली त्रिपाठी, मु0 आयान सहित 26 मेघावियों में टेबलेट व चेक का वितरण किया गया।।   
    
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा के साथ भाजपा पार्टी के सतीश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री मारकंडे शाही, संजय सिंह मुन्ना, फुल बदन कुशवाहा, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, कृणाल राव, जितेंद्र सिंह, शेषमणि गौड, आलोक पांडे सहित छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन आदि उपस्थित रहे ।
Facebook Comments