Sunday 6th of September 2026 02:07:21 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Sep 2021 6:23 PM |   1379 views

किराये का परिधान

यह शरीर किराये का परिधान है 

किराया जिसका सत्कर्म प्रधान है 

मदद दीन- दुखियों की करते रहो

दुःख दर्द तुम उनका हरते रहो

वही तो परलोक में पहचान हैं 

यह शरीर किराये का परिधान है 

संतो महात्माओं की शरणों में 

मिले रोशनी सदा इन चरणों में 

खुले दिव्य चक्षुमिटता अज्ञान है 

यह शरीर किराये का परिधान है 

रहो दूर माया की छाया  से

करो मोह भंग स्वर्णिम काया से 

सत्मार्ग बस सतगुरु का ध्यान है

यह  शरीर किराये का परिधान है 

-भोला प्रसाद ” आग्नेय 

 

 

Facebook Comments