Friday 24th of July 2026 11:01:34 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Sep 2021 5:55 PM |   604 views

अमृत का प्याला

ब्रह्म की राहों में, ऋषियों की कहानी है
धरती कुछ भी नहीं, मिट जाती निशानी है
धरती पर आना है, आकर फिर जाना है
जाने से पहले, करतब कुछ दिखलाना है
कुछ तो करके ही, सबको राह बतानी है
ब्रह्म की राहों में, ऋषियों की कहानी है
 
वो नील गगन सा है, तू उसमें सितारा है
नाम नहीं जिसका, वो तेरा सहारा है
दूर रहो उससे, हरकत जो बचकानी है
ब्रह्म की राहों में, ऋषियों की कहानी है
उसने ही पाला है, वो ही रखवाला है
सन्तों की वाणी तो, अमृत का प्याला है
 
आध्यात्म विधा में, सद्गुरु ही ज्ञानी है
ब्रह्म की राहों में, ऋषियों की कहानी है
धरती कुछ भी नहीं मिट जाती निशानी है
 
-डाॅ0 भोला प्रसाद आग्नेय
Facebook Comments