Wednesday 15th of April 2026 02:55:18 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 30 Aug 2021 3:50 PM |   685 views

गोकुल के श्याम

कब से आंखे तरस रहीं हैं
दर्शन तेरा हो जाए
माला फूल चढ़ाने को
आतुर मेरा मन हर्षाए

झूला ढंका हुआ उस पर
हीरे, मोती, सोने- चांदी
मोर मुकुट धारण कर आओ
आधी रात जब हो जाए

मथुरा से गोकुल – बरसाने
ग्वाल, बाल- गोपियां सभी
उमड़ पड़ी है भीड़ गलिन में
कुंज गली  भी घबड़ाए

पीत वसन,बंसुरी, मयूर पर
माखन,मिसिरी, मटकी – रसरी
देखकर हाथ में तेरे गिरधर
जीवन यह धन्य हो जाए

ब्रज भूमि की यह पावन माटी
लाखों भक्तों की तीर्थ भूमि
गोकुल धाम के श्याम नाम
से, भव बाधा सब मिट जाए

Facebook Comments