Friday 24th of July 2026 08:26:43 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 May 2021 11:27 AM |   713 views

तलाश

सब तलाश में है
कोई सुकून में है
कोई सुकून से है
पर!
सब तलाश में हैं!
 
मासूमों के हिस्से
कम ही थी वैसे भी
सांसें!
अब उखाड़ी जा रही हैं!
 
दोषी तो मैं भी हूँ
ऑक्सिजन के मृत सिलिंडर की
अर्थी को एक कंधा मेरा भी है!
 
लोग हांफते हुए
कह रहे हैं
अगर सांसें रही तो
तो!
इस पर्यवारण दिवस पर
एक पेड़ रोपुंगा
और इंतजार करूंगा
उसके सूखने तक
 
तलाश है उसे
अपने बाप की,
उसकी जिद्द से
प्रशासन बौराया है!
एम्बुलेंस शमशान में रुकेगी
उन बाईस लाशों में
बाप के बदले
उसने खोज लिया है
मां को!
 
अब गिद्ध!
आसमान से नहीं तलाशते
वे सीधे धरती पर उतर आये हैं।
 
और वो खुशमिजाज आदमी
अपने सामने फैलाये, 
नक्शे को देख रहा है
कूची तलाश रहा है,
उसे अभी 
सम्राज्य की सरहदों को बढ़ाना है
 
आनन्द सिंह चौहान, बीकानेर BsF ,ट्रेनिंग सेंटर
Facebook Comments