Sunday 6th of September 2026 02:12:15 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Feb 2021 5:58 PM |   734 views

यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन मई में होगा

नयी दिल्ली- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी मई महीने में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित करेगी।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर यूजीसी नेट परीक्षा 2021 की तारीखों का एलान किया।

उन्होंने बताया, ‘‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह  9 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर बाद 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी।

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) करेगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी । परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा विधि के माध्यम से होगा।आनलाइन आवेदन फार्म 2 फरवरी 2021 से उपलब्ध होंगे और 2 मार्च 2021 तक आवेदन किये जा सकते हैं।

Facebook Comments