Sunday 6th of September 2026 06:42:15 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 24 Jan 2021 12:49 PM |   694 views

बेटियां

प्यार का मीठा एहसास  हैं बेटियां,
अपने आंगन की विश्वास हैं बेटियां।
वक्त भी थामकर जिनका दामन चले,
ढलते जीवन की हर सांस हैं बेटियां।

उनके पलकों के आंचल में खुशियां बहुत ,
जिनके दिल के बहुत पास हैं बेटियां।
गोंद में खेली नाजों पली फिर चली,
राम सीता की बनवास हैं बेटियां।

जिनकी झोली है खाली वहीं जानते,
पतझरों में भी मधुमास हैं बेटियां।
रेत सी जिंदगी में दिलों को छुएं,
मखमली नर्म सी घास हैं बेटियां।

भ्रूण हत्या में बेटी मरेंगी नहीं,
दहेज की आग में अब जलेंगी नहीं।
शिक्षा के दीप से जग को जगमग करें,
चांद सूरज सितारों सी हैं बेटियां।

Facebook Comments