Sunday 6th of September 2026 11:41:23 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jan 2021 5:21 PM |   627 views

डीआरडीओ ने विकसित की ‘बाइक एम्बुलेंस’

नयी दिल्ली- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सोमवार को एक ‘बाइक आधारित’ एम्बुलेंस सौंपी जिसे दूरदराज और संकरी गलियों में रहने वालों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इस वाहन को ‘रक्षिता’ नाम दिया गया है और इसे डीआरडीओ की ‘इनमास’ प्रयोगशाला ने विकसित किया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “संघर्षरत क्षेत्रों में घायल व्यक्तियों का जीवन बचाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा। संकरे रास्तों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए यह वाहन उपयोगी है क्योंकि ऐसी जगहों पर एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकती।

Facebook Comments