Tuesday 3rd of November 2026 11:53:41 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |

वृश्चिक राशि ( 31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022 ) – इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिससे मन में उदासी रहेगी। ऑफिस में बॉस आपके कलींग्स के साथ आपके काम और काम को करने के तरीके की तारीफ करेंगे और साथ ही उन्हें आपसे प्रेरित होने के लिए भी कहेंगे। प्रापर्टी संबंधी मामलों में ठोस निर्णय ले सकते हैं। यदि खरीदने-बेचने की कोई डील चल रही है तो इस सप्ताह सफलता मिल सकती है।

सेहत में खांसी, जुकाम जैसी समस्या परेशानी में डाल सकती है। जिसे ठीक होने में भी वक्त लग सकता है।   जो लोग बहुत दिनों से आपसे नाराज हैं, उनको समय दें। मिलें और बीच की गलतफहमियों को दूर करें। बच्चों की पढ़ाई पर खर्चा बढ़ेगा, जिससे मानसिक तनाव बढेगा।