Tuesday 2nd of June 2026 12:07:30 AM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |

तुला राशि ( 31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022)- इस सप्ताह मन में नकारात्मक विचारों को लाना मतलब खुद को हानि पहुंचाना है। ऐसी स्थिति यदि बने तो किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन लेना चाहिए। कर्मक्षेत्र में सकारात्मकता बनी रहेगी, तो वहीं अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करें अन्यथा ऑफिस में छवि खराब हो सकती है।

बेकरी आइटमों के कारोबारियों को लाभ मिलेगा। किसी पार्टी या आयोजन में स्टॉल का ऑफर आ सकता है, जिससे और भी नए संपर्क बनेंगे।  हेल्थ में नशे से दूर रहें अन्यथा किसी दुर्घटना या समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है। परिवार और समाज की यदि बात करें तो सदस्यों की ओर से आपको इमोशनल सपोर्ट मिलेगा, जिससे डिसीजन मेकिंग और कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी।