Sunday 21st of June 2026 01:40:47 AM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जारी करेंगे पी. एम.किसान निधि की 23 वी किस्त|
  • उत्तराखंड में AICC प्रभारी कुमारी शैलैज़ा का कदा सन्देश चुनाव लड़ना है तो पद छोडो |
  • दिल्ली हरियाणा में नकली घी के अंतर्रजीय नेट्वर्क का भंडा -फोड़|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Apr 2020 4:17 PM |   704 views

upbocw app लांच किया गया

कुशीनगर – श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उo प्रo  भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड (श्रम विभाग) के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक अकाउन्ट डिटेल अपडेट करने हेतु एक मोबाईल upbocw app  (यू0पी0बी0ओ0सी0डब्लू) सॉफ्टवेयर दिनांक 17.04.2020 से लॉच किया गया है, जिसके द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिक घर बैठे अपने बैक खातें का विवरण बोर्ड की साइट पर अपलोड कर सकतें है। 
 
 उन्होने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा इस ऐप को निम्न प्रक्रिया द्वारा उपयोग किया जा सकता है। 
 
1- इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर द्वारा एनड्रॉइट मोबाईल पर डाउनलोड करना है।
 
2- डाउनलोड करने के पश्चात upbocw app  (यू0पी0बी0ओ0सी0डब्लू) खुलेगा। 
 
3- उसके पश्चात श्रमिक के विवरण के सत्यापन हेतु मोबाइल नम्बर, पंजीयन संख्या एवं आधार भरने के पश्चात सत्यापित पर क्लिक करेगे। सत्यापित पर क्लिक करने के साथ ही निर्माण श्रमिक के मोबाईल नम्बर पर  (ओ0टी0पी0) संख्या आयेगा। यह (ओ0टी0पी0)  किसी और से साझा न करे।
 
4- इस (ओ0टी0पी0)  को मोबाइल पर नियत स्थान पर डाल कर पुनः सत्यापित करेगे। सत्यापित करने के पश्चात श्रमिक का विवरण, जिसमें श्रमिक का नाम पिता/पति को नाम आएगा। इसके पश्चात आधार को सत्यापित करना होगा। आधार कार्ड के डेटा को डालने के पश्चात आपके पर पुनः (ओ0टी0पी0) नम्बर या डाटा आयेगा। (ओ0टी0पी0) भरने के पश्चात सत्यापित पर पुनः क्लिक करे। सत्यापित पर क्लिक करने के साथ ही श्रमिक का बैंक खाता सम्बन्धित विवरण के कालम आ जायेगा। 
 
5- जिसमें श्रमिक का नाम स्वतः भरा रहेगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा अपने बैंक खाता का विवरण भरा जायेगा। भरने के पश्चात अपडेट पर क्लिक किया जायेगा। 
 
6- अपडेट करते ही record updated successfully की सूचना आ जायेगी। 
Facebook Comments