Friday 28th of August 2026 06:29:52 PM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Apr 2020 8:33 AM |   733 views

नाटको के माध्यम से समाज में covid – 19 के प्रति जागरूकता सन्देश दे रहे है – रवि प्रकाश

देवरिया – भोजपुरी फिल्मो में  काम  कर चुके रवि प्रकाश सिंह कुशवाहा एडवोकेट उर्फ़ रवि बाबू  आजकल कोविड – 19 के संक्रमण से बचाव  के लिए आम जन को अपने नाटको के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं| इनके वीडियोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे है , आम जन द्वारा इनके नाटको को सराहा भी जा रहा है , जिसमे ये अपने बच्चो के साथ भिन्न – भिन्न रूपों में  नज़र आ रहें है  | रविप्रकाश देवरिया के भाटपाररानी विधान सभा अंतर्गत बनकटा विकासखंड के इंगुरी सराय गाँव के निवासी है | वर्तमान में रवि प्रकाश जिला पंचायत सदस्य है | निष्पक्ष प्रतिनिधि की टीम से  वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आज हमारा देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है |  सरकार द्वारा  जो लॉक डाउन हुआ है ,हमारे देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि हम अपने घरों में रहे , और  सोशल डिस्टेंस बना कर रखे | तभी हमारा देश जीतेगा , और कोरोना हारेगा |

Facebook Comments