Sunday 1st of November 2026 12:40:53 AM

Breaking News
  •  मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित हुआ नवीन पोर्टल |
  • तीसरे T 20में भारत की जीत |
  • 12वे ब्रिक्स संसदीय मंच की संयुक्त घोषणा जारी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Oct 2026 8:56 PM |   27 views

चक्रवात एवं बेमौसम बारिश से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना

देवरिया- जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि जनपद में विगत दिनों से हो रही लगातार बारिश एवं अर्नव चक्रवात के दृष्टिगत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा कराने वाले कृषकों को फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है। ऐसे कृषक जिनकी खड़ी फसल चक्रवात एवं बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त हुई है अथवा जिन किसानों ने धान की फसल काटकर सुखाने के लिए खेत में फैलाकर रखी थी और वह बारिश एवं चक्रवात से खराब हो गई है, वे नियमानुसार क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
 
कृषक फसल क्षति की सूचना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 14447 अथवा व्हाट्सऐप नंबर 7065514447 पर 72 घंटे के भीतर दे सकते हैं।    
 
उन्होंने जनपद के समस्त बीमित कृषकों से अपील की है कि चक्रवात एवं बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान की सूचना निर्धारित समयावधि में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि संबंधित विभाग द्वारा फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर नियमानुसार क्षतिपूर्ति की कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जा सके।
Facebook Comments