Tuesday 27th of October 2026 09:37:47 PM

Breaking News
  •  मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित हुआ नवीन पोर्टल |
  • तीसरे T 20में भारत की जीत |
  • 12वे ब्रिक्स संसदीय मंच की संयुक्त घोषणा जारी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Oct 2026 8:20 PM |   16 views

वाराणसी की सुधि सिंह की डॉक्यूमेंट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

वाराणसी की स्कूल कक्षा 12 की छात्रा सुधि सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फिल्म में काशी के हरिश्चंद्र घाट सहित अन्य श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार से जुड़े डोम समुदाय के जीवन, सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को दर्शाया गया है।फिल्म को गोल्डन लायन, क्राउन वुड, सुंदरबन और इंडियन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल सहित कई फिल्म समारोहों में पुरस्कार एवं सम्मान मिले हैं। वहीं, एशियन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल के 12वें सीजन में इसे सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्म निर्माता श्रेणी में विशेष उल्लेख मिला। फिल्म का चयन वैंकूवर इंटरनेशनल यूथ, ब्लू बर्ड, चेन्नई इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म और नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल के लिए भी हुआ है। .

Facebook Comments