टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार 30 अक्टूबर को
देवरिया –राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) देवरिया के प्रधानाचार्य केके राम ने बताया कि टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सानंद (गुजरात) में प्लेसमेंट के लिए 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
इसमें मैकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अंकपत्रों एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रति व छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर आएं।
Facebook Comments

