यूआईडीएआई ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण- यू.आई.डी.ए.आई ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर में अब तक दो करोड़ से ज्यादा बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट किए जा चुके हैं। यह विशेष अभियान पिछले वर्ष सितंबर में शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत एक लाख 56 हजार से ज्यादा विद्यालयों में बच्चों को आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा दी गई। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार में केवल नाम, पता और फोटो जैसी जानकारी दर्ज की जाती है। .
Facebook Comments
