‘भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति पर” व्याख्यान का आयोजन किया गया
सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस था | जिसके प्रथम सत्र में ” भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति “पर व्याख्यान का आयोजन किया गया |
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी देवानंद इंटर कॉलेजके प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार राजौरिया रहे |उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति में विरोधाभास है |जहाँ एक ओर शिक्षा और राजनीति में आगे पहुच रही हैं ,वही दूसरी ओर घरेलू हिंसा और सुरक्षा कारणों से चुनौती बनी है |महिलाएं शिक्षा के प्रति जागरूक हैं लेकिन घर के चाहर दिवारी से बाहर निकलकर भारतीय समाज को और अच्छा बनाना होगा |
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि महिलायें विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमी के रूप में उभर रही हैं , परिवर्तन तो अवश्य हो रहे हैं लेकिन उनके अधिकार अभी समाज में कम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा गंभीर है।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.हरीश ने किया | उन्होंने ने कहा कि जन्म से ही बालिका को क्षमा ,भय ,लज्जा सहनशीलता आदि के गुणों को आत्मसात करने की शिक्षा प्रदान की जाती है |इस तरह के समाजीकरण का निर्धारण पुरुष प्रधान मानसिकता वाले समाज द्वारा किया जाता है |
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण और छात्राएं उपस्थित रहें |
