Thursday 6th of August 2026 04:07:41 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Jan 2026 7:21 PM |   140 views

वाद -विवाद प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में वाद -विवाद प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीश कुमार मंचासिन थे। इनके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ योगेंद्र सिंह डॉ कमला यादव और डॉ जनार्दन झा विराजमान थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया।

वाद- विवाद प्रतियोगिता सानिया खान चतुर्थ सेमेस्टर को नेहा गुप्ता चतुर्थ सेमेस्टर का सयुक्त रूप से प्रथम स्थान शिवानी यादव को चतुर्थ सेमिस्टर को द्वितीय स्थान प्रिया गुप्ता छठा सेमेस्टर  को तृतीय स्थान खुशी गुप्ता द्वितीय सेमेस्टर खुशी कुमारी चतुर्थ सेमेस्टर को सयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहे । छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आज की प्रतियोगिता का शीर्षक महिला सशक्तिकरण दशा- दिशा ओर संभावनाएं था। छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष के रूप में अपनी बातों को रखा। छात्राओं ने कहा कि महिला सम्पूर्ण दृष्टि का आधार है उनके बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है।
 
आज महिलाओ ने पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महिलाओं के बिना पुरुष का कोई अस्तित्व नहीं है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।
 
महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि लड़कियां घर से निकलकर विद्यालय पढ़ने आती है और यहां शिक्षा प्राप्त करके जागरुक होती है और फिर यहां से निकलकर समाज को जागरूक करती है।
 
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ योगेंद्र सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण दिशा में अनेक कार्य हो रहे है। मिशन शक्ति से महिलाओं में जागरुकता बढ़ी है|
 
कमला यादव ने अपने संबोधन मे कहा कि महिलाएं सशक्त है। महिलाए अपने घरों मे सरोजगार चला रही जिसमें कड़ाई बुनाई सिलाई सौंदर्य आदि हुनर से आत्मनिर्भर हो रही है।
 
डॉ जनार्दन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाए अग्रसर है। महिलाओं की उपेक्षा में कमी आई है उनका आत्मसम्मान बढ़ा है। आवश्यकता है कि महिला और अधिक शिक्षित और आत्मनिर्भर बने ।
Facebook Comments