Wednesday 22nd of July 2026 03:43:20 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Dec 2025 8:03 PM |   152 views

26 दिसंबर से बढ़ेगा रेल का किराया

भारतीय रेलवे ने अपने किराये के ढांचे में मामूली बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें 26 दिसंबर से लागू होंगी। यह बदलाव मुख्य रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभावित करेगा, जबकि छोटी दूरी और रोजाना सफर करने वालों को राहत दी गई है।

साधारण क्लास में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वालों के लिए किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, लोकल ट्रेनों और मंथली पास की कीमतों को भी पहले जैसा रखा गया है।

215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण क्लास में 1 पैसा प्रति किमी और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (एसी और नॉन-एसी दोनों) में 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। अगर आप मेल या एक्सप्रेस ट्रेन से 500 किमी का सफर करते हैं, तो आपको अब पहले के मुकाबले केवल 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।

 

Facebook Comments