Tuesday 13th of October 2026 12:06:54 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jan 2020 7:35 PM |   1414 views

पेरिस पुस्तक मेले में अतिथि देश होगा भारत

नयी दिल्ली-  इस साल मार्च में आयोजित होने वाले पेरिस पुस्तक मेले में भारत अतिथि देश होगा। साल 2002 और 2007 के बाद यह तीसरा मौका है, जब भारत मेले में अतिथि देश के रूप में शामिल होगा।

आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि मेले में 15 भारतीय प्रकाशक और विभिन्न भाषाओं के 30 लेखक शामिल होंगे। ‘फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया’ के निदेशक और फ्रांसीसी दूतावास में शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति काउंसलर बर्तांद्र दी हार्तिंग ने कहा कि पेरिस आयोजन सिर्फ पुस्तक मेला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बुद्धिजीवियों का समागम है।

उन्होंने बताया कि यह यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण साहित्यिक और प्रकाशन आयोजन है, जिसके माध्यम से भारत न सिर्फ फ्रांस में बल्कि पूरे यूरोप में अपने नये लेखकों और नयी कृतियों को पेश कर सकता है। इसके अलावा उसे बड़े प्रकाशन उद्योग, अपनी जीवंत और नवीन परियोजनाओं के लिए बेहतरीन मंच प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि फ्रांस प्रकाशन, अनुवाद, साहित्यिक आदान-प्रदान के माध्यम से प्रकाशन के क्षेत्र में भारत के साथ जुड़ने को उत्सुक है।  इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को जारी रखते हुए फ्रांस को 2022 के नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में अतिथि देश घोषित करने की संभावना है।

Facebook Comments